देवरिया, मार्च 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन, धरना व विरोध सभा की।वक्ताओं ने प्रस्तावित कानून की कड़ी निंदा की। बिल को किसान विरोधी, उपभोक्ता विरोधी और कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा देना और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल के गंभीर परिणाम देश के किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों पर पड़ेंगे।संघर्ष समिति ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार पांच वर्षों के भीतर...