गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल के खिलाफ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारी एसडीओ पुस्पेंद्र सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन व विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक शैलेन्द्र दुबे के निर्देश पर आयोजित किया गया। कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने बिल को किसान विरोधी, उपभोक्ता विरोधी और कर्मचारी विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। संघर्ष समिति ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिल बिजली वितरण के पिछले दरवाजे से निजीकरण का रास्ता खोलता है, जिससे हजारों बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की नौकरी और सेवा शर्तों पर खतरा उत्पन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.