बागपत, मार्च 15 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब स्वीफ्ट कार सवार चार युवक बागपत शहर के एक इलेक्ट्रिशियन को कार में डालकर लोनी ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ 12 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की। इसके बाद कार सवार युवक इलेक्ट्रिशियन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।बागपत शहर के मोहल्ला गायत्रीपुरम का रहने वाला सुभान खान इलेक्ट्रिशियन है। उसने बताया कि शनिवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर मवीकलां गांव में एक पुलिस कर्मी के मकान पर काम करने के लिए जा रहा था। आरोप लगाया कि जैसे ही वह मवीकलां गांव में पहुंचा, तो हाईवे पर खड़ी कार में सवार चार युवकों ने उसकी बाइक को रूकवा लिया। इसके बाद दो युवकों ने उसे कार में डाल लिया, जबकि दो युवकों ने उसकी बाइक को अ...