संभल, मार्च 10 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल गंवा रोड पर रजवाड़ा पैलेस के सामने सोमवार को अचानक चलती इलैक्ट्रिक स्कूटी की बैट्ररी फटने से आग लग गई। आग लगने से स्कूटी जलकर खाक हो गई। किसी तरह चालक ने कूद कर जान बचाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गौंहत गांव निवासी जसवीर सोमवार को खेत में मक्का बुवाई का कार्य करा रहा था। इसी दौरान मक्का का बीज कम पड़ने के चलते स्कूटी लेकर पड़ोस के गांव रझेड़ा सलेमपुर जा रहा था। तभी बीज भंडार की दुकान पर पहुंचने से पहले रजवाड़ा पैलेस के सामने अचानक स्कूटी की बैट्ररी फट गई। जिससे जोरदार धमाका होते हुआ और आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटे उठने लगी। जिसे देख रोड़ पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले लोग आग पर काबू कर पाते। इससे पहले ही स्कूटी जलकर खाक हो गई। आग लगने से युवक को हजारों रुपये का नुकसान हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.