औरंगाबाद, मई 16 -- पेट्रोलियम पदार्थों की वैश्विक स्थिति और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। विधायक अपने आवास से सहयोगियों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन से समाहरणालय स्थित योजना भवन पहुंचे, जहां उन्होंने दिशा की बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन का ही इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोलियम पदार्थों की सीमित उपलब्धता और बढ़ती खपत को देखते हुए ईंधन संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर विधायक ने दिया ईंधन बचत का संदेश उन्होंने लोगों से जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और ड...