इलेक्ट्रिक वाहन में दोपहिया की बिक्री सबसे अधिक
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में ई स्कूटी लोगों की बीच पहली पसंद बनी है। परिवहन विभाग के अनुसार इस साल जनवरी के मुकाबले मई में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण में 60 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी आगे हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल जनवरी में 201 दोपहिया निजी इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ था। फरवरी में यह संख्या 179 थी। मार्च में इसमें काफी इजाफा दर्ज किया गया था और संख्या 365 तक पहुंच गई थी। अप्रैल में इनकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी और पंजीकरण संख्या 254 पर पहुंच गई थी। मई में इसमें एक बार फिर से वृद्धि हुई और 346 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.