नई दिल्ली, मार्च 11 -- Servotech renewable share price: इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग तकनीक के क्षेत्र में जुड़ी कंपनी- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड को एक बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने बताया कि उसे इंडियन पेटेंट ऑफिस से एक नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग डिवाइस के लिए पेटेंट मिला है। यह पेटेंट कंपनी को इलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल EV के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। इस खबर के बीच बुधवार को सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्वोटेक के शेयर की कीमत 1.77% गिरकर 68.16 रुपये पर आ गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 168.50 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 57.51 रुपये है।लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है नई तकनीक सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के मुताबिक, यह नई तकनीक खासतौर पर लो-वोल्टेज...