बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- इलेक्ट्रिक वाहन क्रय वाले अनुदान के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया लिंक बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले को सब्सिडी प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लिंक जारी किया है। इसपर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विभागीय आदेश के अनुसार 15 मई 2026 या उसके बाद खरीद वाहनों के मालिकों का ही इसका फायदा मिलेगा। लिंक में जिले का नाम, वाहन का पंजीकरण संख्या (आरसी), इंजन नंबर, चेसिस नंबर, खरीद की तिथि, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते का विवरण देना समेत अन्य जानकारी दर्ज करानी होगी। नालंदा में 3-4 माह में 140 इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रय की गयी है। इसमें 135 स्कूली तो पांच चार पहिया वाहन शामिल है। वाहन क्रय के बाद जिला परिवहन कार्यालय में र...