गया, अप्रैल 20 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भौतिकी विभाग के डॉ. रोहित रंजन शाही के शोध प्रस्ताव को यूजीसी - डीएई सहयोगात्मक शोध अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की इस परियोजना के तहत आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन, डाटा स्टोरेज तथा मेमोरी उपकरणों में उन्नत उपयोग के लिए उत्कृष्ट चुंबकीय उच्च एंट्रॉपी पदार्थों पर संयुक्त अनुसंधान किया जाएगा। डॉ. शाही ने पिछले पांच वर्षों में बहु-घटक मिश्रधातुओं के चुंबकीय गुणों पर व्यापक कार्य किया है तथा दो पीएचडी. शोधार्थियों ने मैग्नेटिक हाई एंट्रॉपी एलॉय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया है। डॉ. शाही ने इस उपलब्धि को अपने पीएच.डी. विद्यार्थियों डॉ. राजेश मिश्रा, प्रियंका कुमारी एवं शशिकांत महापात्र को समर्पित किया। डॉ. रंजन ने आगे बताया कि इस परियोजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.