पूर्णिया, जून 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर चर्चा की। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में धमदाहा, भवानीपुर, रुपौली और बीकोठी प्रखंडों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रहे बैटरी चालित वाहनों को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कवायद एसडीओ ने बताया कि पेट्रोल पंपों के अलावा ढाबों, शॉपिंग मॉल, मल्टीलेवल पार्किंग, परिवहन केंद्र...