मोतिहारी, अप्रैल 26 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के प्रमुख व्यापारिक मार्ग वीरगंज बॉर्डर से चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच नेपाली उपभोक्ताओं का झुकाव अब तेजी से पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल(चैत्र) के मध्य तक विभिन्न श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों का आयात पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई से अप्रैल महीने के बीच वीरगंज बॉर्डर के जरिए 1 अरब 46 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 493 इलेक्ट्रिक जीप, कार और वैन नेपाल में प्रवेश कर चुकी हैं। इन चार पहिया वाहनों के आयात से सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.