सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वैश्विक स्तर पर चल रहे जंग के असर का प्रभाव अब इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में भी साफ नजर आने लगा है। जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-ऑटो की मांग में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मांग बढ़ने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन 3000 से 5000 रुपए तक महंगा हुआ है। खास बात यह है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं होने के बावजूद लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में भी इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना दो से तीन लोग ही इलेक्ट्रिक स्कूटर या ऑटो के बारे में जानकारी लेने पहुंचते थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर आठ से दस तक हो गई है। दुकान संचालक शरीफ खान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पूछताछ और बिक्री दोनों में तेजी आई है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.