चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के चलजे बैटरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने की संभावना बढ़ गई है। युद्ध के चलते इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है विकल्प ऑटो सेल्स के संचालक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि एक अप्रैल से लगभग 10 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का रेट बढ़ाने वाला है। इसकी जानकारी कंपनियों की ओर से दी जा रही है। हालांकि अभी तक महंगाई का असर बाजार में नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर, बैटरी, इन्वर्टर, एसी, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ने की संभावना दिखने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...