रांची, सितम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इकोसिस्टम तैयार करने के मामले में झारखंड अभी कई पड़ोसी राज्यों से पीछे है। नीति आयोग और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई) इंडिया की ओर से जारी इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (आईईएमआई) 2025 में झारखंड को 40 अंक मिले हैं। इसके साथ ही राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर है। वहीं, बड़े राज्यों की श्रेणी में झारखंड 13वें पायदान पर है। रिपोर्ट में झारखंड को 'इमर्जिंग परफॉर्मर' श्रेणी में रखा गया है। वहीं, पड़ोसी राज्यों से तुलना करें तो ओडिशा 55 अंक के साथ 'फ्रंट रनर' श्रेणी में है। छत्तीसगढ़ को 49 अंक मिले हैं और वह भी 'इमर्जिंग परफॉर्मर' श्रेणी में है। पश्चिम बंगाल का स्कोर 42 और बिहार का 40 अंक है। यानी झारखंड ओडिशा और...