गौरीगंज, मार्च 22 -- गौरीगंज। बीते शनिवार की शाम फ्रिज की मरम्मत हेतु बाइक से संभावा गांव जा रहे इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक से चार किशोरों ने मोबाइल, टूल किट आदि सामान लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चारों आरोपी किशोरों को नियमानुसार निगरानी में लेकर लूटा गया सामान बरामद कर लिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने बाल एवं किशोर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर 18 माधवपुर निवासी प्रेमनाथ मौर्या की कस्बे में फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन आदि की मरम्मत की दुकान है। शनिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह संभावा गांव में फ्रिज की मरम्मत करने हेतु अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह बिसूरा गांव के पास सुनसान जगह पर पहुंचे तभी स्कूटी सवार चार किशोरों ने उनकी बाइक को जबरदस्ती रोक लिया और उनका मोबाइल फोन तथा बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.