नई दिल्ली, मार्च 20 -- Olectra Greentech Ltd Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को तूफानी के तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर एक समय पर दिन में 13 प्रतिशत की अधिक की बढ़त हासिल करने में सफल हुए थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड ने शेयरों में उछाल के बाद एक्सचेंज को सफाई प्रस्तुत की है। बीएसई में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर 1004.50 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में यह स्टॉक 13 प्रतिशत की उछाल के बाद 1130 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक का भाव 9.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 1095.90 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, दाम में करीब 22 रुपये बढ़ोतरीकंपनी ने क्या कुछ कहा है? ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लि...