इलेक्ट्रिक बसों के लिए बमरौली में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए बमरौली में नया चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक बस अड्डे का भी निर्माण होगा, जहां से बसों का संचालन किया जा सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से जमीन की तलाश जारी है। वर्तमान में प्रयागराज में 29 इलेक्ट्रिक बसें और 50 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। जल्द ही शहर को 28 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जबकि नगर विकास विभाग की योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से 150 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। बढ़ती बसों की संख्या को देखते हुए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अभी नैनी और लीडर रोड डिपो में चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं, जबकि जीरो रोड डिपो में तीसरे स्टेशन का निर्माण चल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार बमरौली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.