इलेक्ट्रिक बसों का कोरांव और कुंडा के लिए ट्रायल शुरू
प्रयागराज, जुलाई 6 -- रोडवेज को रशियन कंपनी आरजी मोबिलिटी की कुल 17 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। इनमें तीन कानपुर चली जाएंगी। फिलहाल बसें शंकरगढ़, सरायअकिल, मंझनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी मार्ग पर संचालित की जा रही हैं। सोमवार को कुंडा और कोरांव के लिए भी इन बसों का ट्रायल के रूप में संचालन शुरू हो गया। प्रयागराज से कोरांव का किराया 128 रुपये है, जबकि प्रयागराज से कुंडा 141 रुपये निर्धारित है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम रवींद्र कुमार ने बताया कि जल्द रूट, किराया और समय सारिणी तय कर दी जाएगी और उसी अनुरूप लीडर रोड डिपो की ओर से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।बता दें कि प्रयागराज को कुल 33 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली है। पहले चरण में छह बसें प्राप्त हुई थीं और बाद में 11 नई बसें शामिल होने से जिले में एसी बसों की संख्या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.