इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शोरूम में आग लगने से 14 वाहन जले
हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरी हरिद्वार मुखिया गली श्रीराम मंदिर के सामने सोमवार देर रात इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के शोरूम में अचानक आग लग गई। भीषण अग्निकांड में दुकान में खड़े 11 इलेक्ट्रिक वाहन जल गए। इसके बाद आग पीछे प्लॉट की तरफ फैलने लगी। यहां खड़े तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को आग ने चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते फायर टीम ने आग को काबू कर लिया। प्लॉट में खड़े करीब 147 इलेक्ट्रिक वाहनों को जलने से बचा लिया गया। सोमवार देर रात एक बजे उत्तरी हरिद्वार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुकान से आग की बड़ी लपटे और काला धुआं उठाने लगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख काला धुआं बड़ी दूर तक नजर आने लगा। कुछ देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.