नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (EV) मार्केट अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है और मार्च 2026 इस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक साबित होता दिख रहा है। 27 मार्च तक ही देश में करीब 1.39 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बिक चुके हैं, जो पिछले साल के 1.31 लाख यूनिट्स से ज्यादा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह आंकड़ा जल्द ही 1.45 लाख के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति का कमाल! अब बिना वर्कशॉप गए ऑफिस टाइम में ही हो जाएगी कार सर्विस इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। बढ़ती पेट्रोल कीमतें, संभावित ऑयल क्राइसिस और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित किया है। साथ ही फाइनेंशियल ईयर एंड ऑफर्स, सरकार की सब्सिडी (जिसे अब जुलाई 2026 ...