नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कृष्ण कुमार, गुरुग्राम इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। एनसीआर के शहर गुरुग्राम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए 1067 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि डीजल-पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता कम करके प्रदूषण के स्तर को तेजी से घटाया जा सके। बता दें कि मिलेनिय सिटी में लगातार ईवी चार्जिंग वाहनों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की तरफ से भी ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 30 लाख तक वाले ईवी वाहनों के रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जा रही है। ऐसे में ईवी वाहन चालकों को बीच राह में बैट्री खत्म होने की चिंता नहीं सताए इसके लिए शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों को लेकर सर्वे ...