इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर 1 लाख तक का फायदा, दिल्ली की नई EV पॉलिसी में 3 साल वाला मास्टरप्लान
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है। यह पॉलिसी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने के लिए लाई गई है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए प्रेरित करने के लिए 3 साल का एक मास्टर प्लान बनाया गया है। इस प्लान के तहत जो जितनी जल्दी टू व्हीलर, 3 व्हीलर और फोर व्हीलर खरीदेगा, उसे उतना बड़ा लाभ मिलेगा। यानी पहले साल ईवी गाड़ी खरदीने वाले लोगों को सबसे ज्यादा छूट मिलेगी, वहीं दूसरे और तीसरे साल यह छूट धीरे-धीरे कम होती जाएगी। सबसे पहले बात करें ईवी टू व्हीलर की तो पॉलिसी के मुताबिक अगर गाड़ी की कीमत 2.25 लाख रुपये तक है, तो आपको बैटरी की क्षमता के आधार पर छूट मिलेगी। यह छूट इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी गाड़ी की बैटरी कितनी बड़ी है (kWh) और आप उसे किस साल में खरीद रहे हैं। या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.