जयपुर, अप्रैल 10 -- राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई का गजब कारनामा सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। उसने कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी का 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट न होने पर चालान काट दिया। ड्राइवर ने उसे बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन के लिए PUC की जरूरत नहीं होती, फिर भी पुलिसकर्मी ने गाड़ी का चालान काट दिया।आरटीओ चौराहे की घटना राजस्थान के नागौर में एक ट्रैफिक पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी का 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल' (PUC) सर्टिफिकेट न होने पर चालान काट दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह घटना 7 अप्रैल को शहर के आरटीओ चौराहे पर हुई थी। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने खींचा दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.