कौशाम्बी, मार्च 23 -- शीतला धाम कड़ा निवासी धनेंद्र कुमार ने बताया कि उसने सिराथू में आरओबी के समीप इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखी है। 20/21 मार्च की रात दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर दुकान के गोदाम से दो इनवर्टर व एक बैट्री चुरा ले गए। पीड़ित के मुताबिक इसके पहले भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। तब सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.