कानपुर, फरवरी 5 -- आईआईटी कानपुर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि ई-साइकिल कार्यक्रम के तहत ईमोटोरैड, कुप्पम क्षेत्र विकास प्राधिकरण, चित्तूर जिला कलेक्ट्रेट तथा आंध्र प्रदेश सरकार की मदद से प्राप्त की है। यह कार्यक्रम आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से कुप्पम क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से पिछले सप्ताह आयोजित किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान का प्रतिनिधित्व परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रो. मनोज तिवारी एवं प्रो. राजीव जिंदल ने किया। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि सतत विकास, क्लीन मोबिलिटी और सामाजिक सरोकारों से प्रेरित नवाचार के प्रति संस्थान की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.