बोकारो, अप्रैल 10 -- चास/बोकारो प्रतिनिधि। । तांबे के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर घर बनाने से लेकर बिजली तार (इलेक्ट्रिकल वायर) की बढ़ती कीमतों ने बजट आमजनों का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवार, जो सीमित संसाधनों में अपना आशियाना बनाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह बढ़ोतरी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में वायर कंपनियों ने कीमतों में 10 प्रतिशत तक की वद्धि की है। प्रमुख कंपनी पॉलीकैब ने भी 21 मार्च से 90 मीटर और 180 मीटर वायर क्वॉयल पर लगभग पांच प्रतिशत तक कीमत बढ़ा दी है। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है और अन्य कंपनियों ने भी इसी राह पर चलते हुए अपने उत्पाद महंगे कर दिए हैं। तांबे के दाम में लगातार उछाल व कंपनियों की ओर से कीमतों में वृद्धि से घरेलू वायरिंग ...