कन्नौज, अप्रैल 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम जीटी रोड पर इलेक्ट्रानिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने स्कूटी से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। इस बीच स्कूटी बुरी तरह जल चुकी थी। यह घटना गांव जलालपुर स्थित अन्डर पास की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरछज्जापुर निवासी रामतीर्थ पुत्र श्रीराम शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे पर इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर सवार होकर सरायमीरा से घर लौट रहा था। तभी गांव जलालपुर स्थित ओवर ब्रिज के निकट पहुंचते ही उसकी स्कूटी में तेज आवाज होने लगी और अचानक आग लग गई। स्कूटी में लगी आग को देख चालक रामतीर्थ घबरा गया और वह तत्काल स्कूटी से कूद कर दूर चला गया। सूचना मिलते ही जलालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गीई और आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। इसी बीच दमकल टीम ने मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.