लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता।कर्ज उतारने के लिए इलेक्ट्रानिक शोरूम में चोरी करने वाले दो भाइयों को कैसरबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी दुकान का कर्मचारी है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पुलिस को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को दोनों के पास से 1,61,945 रुपये, घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक कटर व स्कूटी बरामद की।डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चौक के राजा बाजार निवासी व्यापारी नितिन माहेश्वरी की कैसरबाग के गौतम बुद्ध मार्ग पर माहेश्वरी होम अप्लायंसेज के नाम से दुकान है। बीते 25 मार्च की सुबह दुकान का शटर कटा देख पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि गल्ले से नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने नितिन की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.