इलेक्ट्रानिक उपकरण के गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति
मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे टोला मोहल्ला स्थित एक इलेक्ट्रानिक उपकरण के गोदाम में बुधवार दोपहर बारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर बर्बाद हो गए। आग की जद में आने से बगल के मकान की दीवार और फर्श में दरारें पड़ गईं। मोहल्ला निवासी वरुण अग्रवाल की इलेक्ट्रानिक उपकरण की गोदाम है। उन्होंने चौबे टोला मोहल्ला निवासी संतोष जैन के मकान के एक हिस्से में अपना गोदाम बना रखा था। गोदाम में इलेक्ट्रानिक उपकरण रखे हुए थे। दोपहर लगभग बारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रानिक उपकरण के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें ऊपर उठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.