अमरोहा, दिसम्बर 8 -- थाना आदमपुर की दढ़ियाल पुलिस चौकी से चंद दूरी पर शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सूबरा गांव निवासी अजयपाल की दढ़ियाल चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। एक लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रही है। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.