हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता रोड पर स्थित गोदाम में सो रहे इलेक्ट्रानिक्स सामान के व्यापारी की बुधवार की रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस से चौकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतक विनोद उसके साथ काफी समय से कुकर्म करता आ रहा था। उसने कई बार उससे ऐसा न करने की अनुरोध किया, मगर, वह नहीं माना। आए दिन होने वाले शोषण से परेशान होकर उसने धारदार चाकू से हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अयादनगर उत्तरी निवासी विनोद अपने परिवार के साथ बाबूगढ़ में संस्कार कालोनी में पिछले कई साल से रहता था। विनोद की बछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.