इलेक्ट्रानिक्स निकेतन की तर्ज पर IT सदन बनाएगी यूपी सरकार, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- UP Government: केंद्र सरकार के इलेक्ट्रानिक्स निकेतन की तर्ज पर यूपी सरकार आईटी सदन बनाएगी। इसके लिए 50 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। आईटी इलेक्ट्रानिक्स विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसका मकसद आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के सभी विभागों को एक छत के नीचे लाना है। अभी इससे संबंधित सभी विभाग अलग-अलग बिल्डिंगों में चल रहे हैं। स्टार्टअप और एआई मिशन जैसी संस्थाएं गठित हो गई लेकिन समर्पित दफ्तर की व्यवस्था नहीं है। आने वाला दौर आईटी इलेक्ट्रानिक्स का होगा। डाटा सेटर, स्टार्टअप, इंक्यूबेशन सेंटर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर तेजी से काम चल रहा है। डाटा सेंटर, एआई, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। आए दिन देशी विदेशी निवेशकों का दौरा और बैठकें होती हैं। केंद्र के इलेक्ट्रानिक्स निकेतन में विभागीय मंत्री समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.