चंदौली, मई 4 -- इलिया। इलिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने किया। राजेश द्विवेदी ने कहा कि पहले सामान्य मीटर से उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी बिल मिल जाता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद पारदर्शिता समाप्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।कार्यकर्ताओं राजनाथ, फूलचंद प्रजापति, विकास प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, खरपत प्रजापति, श्याम प्यारे, राजकुमार गोपाल तथा छोटू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी के अभाव में लोग स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को समझ नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.