नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Allahabad High Court Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए आज 1 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन एप्लाई कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का विशेष ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in या https://exams.nta.nic.in/allhcre पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैंआयु सीमा उम्मीदवार की आयु 01.07.2026 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।न्...