विधि संवाददाता, सितम्बर 26 -- यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के सत्र 2026-27 के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष व महासचिव पद के परिणाम घोषित कर दिए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष कुमार मिश्र महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद फरमान अहमद नकवी, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजकुमार शुक्ल व अनुभव शुक्ल के अनुसार अध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबले में डॉ. सीपी उपाध्याय ने सर्वाधिक 2446 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीसी श्रीवास्तव को 74 वोटों से पराजित किया। पीसी श्रीवास्तव को 2372 मत प्राप्त हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा 2019 मतों के साथ तीसरे व अशोक कुमार सिंह 1824 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अनिल श्रीवास्तव क...