विधि संवाददाता, अप्रैल 27 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अपराधिक अपील की सुनवाई के दौरान पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पीड़िता की उम्र के निर्धारण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानूनी सवाल उठाए हैं। कोर्ट इन प्रश्नों पर अगली सुनवाई पर विचार करेगी। विधि प्रश्नों के समाधान के लिए कोर्ट ने इस मामले में अपीलार्थी के अधिवक्ता के साथ ही एजीए प्रथम परितोष कुमार मालवीय को सहयोग करने के लिए कहा है। इसके अलावा बार के सदस्य अधिवक्ताओं से भी इन कानूनी प्रश्नों पर न्यायालय का सहयोग करने के लिए कहा है। अर्थात कोई भी अधिवक्ता इन प्रश्नों पर न्यायालय में अपने विचार रख सकता है। रामकिशुन उर्फ पप्पू की क्रिमिनल अपील पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति डीसी सामंत की खंडपीठ के समक्ष यह मामला आया। जिसमें प्रारंभ में भारतीय दंड संहिता की धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.