नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के उच्चतर न्यायिक सेवा स्तर के दर्जनों न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए स्थानांतरण व नई तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में जालौन (उरई) के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीलीभीत का पीठासीन अधिकारी, अयोध्या के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश राहुल कुमार कात्यायन को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अमरोहा का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। वाणिज्यिक न्यायालय अयोध्या के पीठासीन अधिकारी वेद प्रकाश वर्मा को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण लखनऊ (दक्षिण) का पीठासीन अधिकारी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निदेशक क...