गंगापार, मार्च 9 -- मांडा क्षेत्र के बामपुर चेहरा मैदान पर लहरी भैया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। स्व.पुष्पा शुक्ला की स्मृति में खेली गई ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण रहा। जिसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज की टीम ने खेले गए फाइनल मैच के मुकाबले में अंसार क्लब मंडौर, फूलपुर की टीम को 25-17, 22-25 व 25-19 अंकों से हराकर पुष्पा शुक्ला स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज के कप्तान खिलाड़ी विवेक शुक्ला, अक्षय श्रीवास्तव व आशीष यादव तथा उपविजेता टीम अंसार क्लब मंडौर के खिलाड़ी आजम खां व अफसर ख़ान का खेल विशेष रूप से सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.