प्रयागराज, जनवरी 2 -- इलाहाबाद संग्रहालय में माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कैंटीन और सोवेनियर शॉप की सुविधा शुरू हुई। कमिश्नर व संग्रहालय की निदेशक सौम्या अग्रवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कैंटीन व स्मृति चिह्न के लिए शॉप बहुप्रतीक्षित था, जो किसी भी सार्वजनिक स्थल की प्राथमिक आवश्यकता होती है। जिसे तत्काल प्रारंभ किया गया। माघ मेला के बाद इसे व्यवस्थित रूप में लोकार्पित करने की योजना है। कैंटीन में चाय, कॉफी, बेकरी सामान, पैक नमकीन आदि की सुविधाएं हैं तो स्मारक सामानों में संग्रहालय की गैलरी के संग्रहों पर आधारित चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर कलाई घड़ी, रिंग, प्रिंटेड कप, पेन, नोट व टी शर्ट आदि विक्रय के लिए रखा गया है। इस मौके पर कैंटीन संचालक रानोदीप साहा, क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र रजनीश श...