कार्यालय संवाददाता, मार्च 13 -- प्रयागराज की शैक्षिक परंपरा केवल साहित्य, कानून और प्रशासन तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि देश की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसका एक प्रमुख उदाहरण है पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के बीच रहा ऐतिहासिक संबंध, जो आज भी शिक्षा जगत में गौरव के साथ याद किया जाता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास के पूर्व अध्यक्ष एवं जाने-माने इतिहासकार प्रो. योगेश्वर तिवारी बताते हैं कि लखनऊ में स्थित केजीएमयू की स्थापना वर्ष 1906 में उस समय किंग जॉर्ज पंचम के नाम पर 'किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज' के रूप में की गई थी। उस दौर में देश में उच्च चिकित्सा शिक्षा के संस्थान बहुत कम थे और विश्वविद्यालयों से संब...