इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हंगामे पर चार छात्रों समेत पांच नामजद
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिसर में तीन दिन पहले छात्रों के प्रदर्शन और हंगामे के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में चार छात्रों समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया। प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया। इससे परिसर में अराजकता फैलाने से शैक्षणिक गतिविधियों बाधित हुई। विवि प्रशासन ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर परिसर में प्रवेश वर्जित कर दिया है।प्रभारी कुलानुशासक डॉ. अतुल नारायण सिंह की तहरीर के अनुसार, 28 जुलाई की दोपहर कुछ छात्र और बाहरी लोग सीनेट परिसर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.