इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी का नया कटऑफ
प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए और बीएससी (गणित) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मंगलवार को नया कटऑफ जारी कर दिया है। बीए में सामान्य वर्ग के लिए 457 या उससे अधिक तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 214 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। वहीं बीएससी (गणित) में अनारक्षित वर्ग के लिए 426-435, ओबीसी के लिए 400-426, ईडब्ल्यूएस के लिए 403-426, एससी के लिए 334-426 अंक तक के अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, जबकि एसटी वर्ग के सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को मौका मिला है। चयनित अभ्यर्थी चार अगस्त शाम पांच बजे से छह अगस्त सुबह 10 बजे तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.