प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददता। युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने के लिए डाक विभाग नई पहल कर रहा है। लखनऊ के बाद अब प्रयागराज डाक परिक्षेत्र में प्रधान डाकघर की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रदेश का दूसरा जेन जी पोस्ट ऑफिस खोला जा रहा है। यह डाकघर छात्रों, शोधार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। प्रधान डाकघर के प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि जेन जी पोस्ट ऑफिस पूरी तरह आधुनिक होगा। यहां पर स्मार्ट सर्विस काउंटर, बेहतर लाइटिंग और बैठने की आकर्षक व्यवस्था होगी। जहां पर विद्यार्थियों को फ्री वाईफाई और पढ़ने के लिए मैगजीन आदि उपलब्ध कराई जाएगी। सुशील कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के बाद ट्रिपलआईटी और एमएनआईटी में भी जेन जी पोस्ट ऑफिस खोलने की योजना है। जेन जी पोस्ट ऑफिस में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.