प्रयागराज, मार्च 6 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। सभी नियमित छात्र-छात्राएं, जिन्होंने सत्र 2024-25 की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय प्रो. एनके शुक्ल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जमा करना होगा। इनमें फीस रसीद, आधार कार्ड, विश्वविद्यालय का आईडी कार्ड, आय प्रमाणपत्र तथा सत्र 2024-25 की अंकतालिका की स्वयं सत्यापित प्रतियां शामिल हैं। अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। छ...