प्रयागराज, अगस्त 17 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के तहत सोमवार को कई पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी किया। विधि विभाग की ओर से जारी बीएएलएलबी की नौवीं मेरिट में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 550 से 554 अंक रहा। ईडब्ल्यूएस के लिए 522 से 529, ओबीसी के लिए 510 से 514, एससी के लिए 459 से 466 और एसटी के लिए 361 अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी 18 अगस्त दोपहर दो बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (बीबीए-एमबीए) में ईडब्ल्यूएस के लिए 437-443, ओबीसी के लिए 420-423 और एससी के लिए 356-359 अंक निर्धारित किए गए हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त सुबह 11 बजे तक होगी। बीएफए में ओबीसी की मेरिट 621.898 अंक से अधिक, ईडब्ल्यूएस 580.098 अंक से अधिक और एससी 516.566 अंक से अधिक रही। वहीं बीए बीएड में ओबीसी के ल...