इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रयागराज, अगस्त 7 -- राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जनसंपर्क किया। शुक्रवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ विश्वविद्यालय पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर उन्हें राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पिछले 29 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। एनएसयूआई इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सौरभ सिंह गहरवार ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन सात दिनों के भीतर छात्रों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो एनएसयूआई व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर आदर्श भदौरिया, सत्यम कुसवाहा, अजय बागी, अमित पांडे, कुनाल, प्रतीक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.