प्रयागराज, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड) शुरू करने की घोषणा की है। इस पाठ्यक्रम में दाखिला एनटीए की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2026 के माध्यम से होगा। लिहाजा 2026 में कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों सहित सभी इच्छुक अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को इविवि की काउंसिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा तथा शेष रिक्त सीटों को एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनसीईटी योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सकता है। इविवि में छात्र भूगोल, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी और अर्थशास्त्र जैसे मुख्य विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.