नई दिल्ली, अगस्त 8 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी किया। बीए के चौथे कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए 442 अंक व उससे अधिक, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 160 अंक एवं उससे अधिक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी सात अगस्त शाम पांच बजे से 10 अगस्त सुबह 10 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे। बीकॉम में सामान्य वर्ग का कटऑफ 443.50 से 448, ओबीसी का 398 से 402, एससी का 325 से 333 और एसटी का 207 से 233 अंक रहा। बीएससी गणित में अनारक्षित वर्ग के लिए 423-426, ओबीसी के लिए 383-400, ईडब्ल्यूएस के लिए 390-403 और एससी के लिए 312-334 अंक निर्धारित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए सभी मेरिट वालों को अवसर दिया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त सुबह 10 बजे है। बीसीए के सातवें कटऑफ में ...