प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तीन विभागों को छह नए शिक्षक मिल गए हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को कार्य परिषद की ऑनलाइन बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में 22-23 अप्रैल को आयोजित चयन समितियों के लिफाफे खोले गए और विभिन्न विभागों में शिक्षकों की नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद ने 1 एसोसिएट प्रोफेसर और 5 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी।मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर डॉ. सोनल पांडेय, डिफेंस स्टडीज में एक एसोसिएट डॉ. दीपक और दो असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. हर्ष वर्धन सिंह तथा सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज में दो असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. धीरज कुमार, श्रीनिजा की नियुक्ति को स्वी...