प्रयागराज, सितम्बर 12 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन की विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना फेज-2 के तहत पहली बार पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप मिली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वीकृत फेलोशिप में चयनित शोधार्थी को 1.08 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके साथ 2.10 लाख रुपये यात्रा सहायता और एक लाख रुपये वार्षिक रिसर्च कंटिजेंसी भी मिलेगी। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नीलेश आनंद ने बताया कि फेलोशिप अत्याधुनिक शोध को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि चयन के लिए विश्वविद्यालय जल्द विज्ञापन जारी करेगा। यह भी पढ़ें- विश्वेश्वरैया पीएचडी के लिए आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...